# रात को अवैध खनन में जुटी दो जेसीबी और 10 ट्रैक्टर जब्त |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

23 मई 2023

पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत आते गांव लोधवां में रात के अंधेरे में अवैध खनन में जुटी दो जेसीबी और 10 ट्रैक्टर को जब्त कर डमटाल पुलिस ने खनन माफिया पर कड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र में अवैध खनन चरम सीमा पर है। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने लोधवां में दबिश दी तो अवैध खनन में जुटी दो जेसीबी मशीनों और 10 ट्रैक्टरों को कब्जे में ले लिया। हालांकि अवैध खनन में जुटे लोगों ने पुलिस को देख वाहनों को भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सभी वाहनों को कब्जे में ले लिया।

वहीं, मामले की जानकारी देते हुए पुलिस जिला अधीक्षक नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि वाहनों को जब्त कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news