#रामशहर में नायब तहसीलदार ने हटाए राजनैतिक दलों के लगे होर्डिंग*

#रामशहर में नायब तहसीलदार ने हटाए राजनैतिक दलों के लगे होर्डिंग*

Ramshehar Nayab Tehsildar removes hordings of government policies after code of conduct implemented

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

15 अक्टूबर 2022
रामशहर (सोलन)। चुनाव आचार संहिता लगते ही रामशहर का तहसील कार्यालय हरकत में आ गया। रामशहर बाजार में लगे राजनैतिक दलों के होर्डिंग नायब तहसीलदार ने हटवा दिए।
बाजार के साथ लगती सड़कों के साथ सभी राजनैतिक दलों ने अपने होर्डिंग और पोस्टर लगा रखे थे। इन्हें आचार संहिता लगते ही नायब तहसीलदार हरिराम शर्मा के नेतृत्व में आई टीम ने हटा दिया।

नायब तहसीलदार हरिराम शर्मा ने बताया कि उन्हें उपायुक्त के आदेश हैं कि किसी भी पार्टी का कोई भी होर्डिंग नहीं लगना चाहिए। उन्होंने रामशहर बाजार और साथ लगती सड़कों के किनारे सभी होर्डिंग हटा दिए हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news