#राम कुमार ने किया ग्राम पंचायत भटोलीकलां में डोर टू डोर प्रचार , जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन*

#राम कुमार ने किया ग्राम पंचायत भटोलीकलां में डोर टू डोर प्रचार , जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन*

खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो

21 अक्टूबर2022

बरोटीवाला (सोलन) दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने अपने जन सम्पर्क अभियान “आपका बेटा आपके द्वार” के तहत आज ग्राम पंचायत भाटोलीकलां के गांव हरिजन बस्ती, धौल घट्टा, बौनी, शेरा और भटोली खुर्द का दौरा किया।

जहां सबसे पहले हरिजन बस्ती की जनता ने हार पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद राम कुमार ने ग्राम पंचायत भटोली कलां के सभी गांवों में डोर टू डोर प्रचार किया। जहां उन्हें जनता का भरपूर साथ और समर्थन मिला। राम कुमार ने कहा कि सिर्फ दून ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल में कांग्रेस के पक्ष में एक आंधी चली हुई है।

जनता भाजपा का तख्ता पलटने के लिए अब 12 नवंबर का इंतजार कर रही है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व उप प्रधान जय पाल, रंजीत सिंह,चंदन सिंह, उप प्रधान बिल्लू खान, पूर्व पंच राम सरुप, दयाल फौजी, संजीव कुमार, अजय, भाग सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कुलतार ठाकुर, शाम सिंह, पूर्व पंच जय सिंह, रंजीत सिंह बल्ला, रंजीत सिंह जोगा, होशियार सिंह, जरनैल सिंह, चमन लाल, अच्छर पाल, जोगा राम, शाम लाल फौजी उपस्थित रहे।

खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो

Share the news