
कुल्लू-
शिक्षक भवन समिति ने कुल्लू के राजकीय प्राथमिक पाठशाला रायसन स्कूल से बाँका स्कूल कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। समिति के सदस्यों ने प्राथमिक पाठशाला के भवन को एक आकर्षक भवन के रूप में परिवर्तित किया । इस कार्यक्रम के बारे में शिक्षक समिति के अध्यक्ष श्याम लाल हांडा ने कहा कि बच्चे सुंदर भवन और प्रांगण में रुचि से पढ़ाई करते है । उन में सौंदर्यीकरण की भावना के विकास के साथ साथ मानसिक विकास भी होता है। बाँका स्कूल अर्थात ब्यूटीफुल एरिया नॉरिशिस नॉलेज एस्पिरेशन्स कार्यक्रम के तहत ज़िला के स्कूलों का सौंदर्यकरण करने का बीड़ा समिति ने उठाया है। समिति के सदस्य अपने पैसे खर्च करके यह कार्य कर रहे है। जून माह तक पाँच पाठशालाओं का रंग रोगन और साफ सफाई करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिन पाठशालाओं में संसाधनों की कमी रहती है उन पाठशालाओं की सहायता की आवश्यकता अनुसार की जाएगी। रविवार को अभियान का आगाज़ केअर हिमालय, सहभागिता स्कूल प्रवंधन समिति रायसन के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर ज़िला खादी बोर्ड विकास अधिकारी विवेक शर्मा, सहभागिता से बीजू हिमदल ,राज सिंघानिया डाइट कुल्लू के प्रशिक्षु और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों सहित शिक्षक भवन समिति के सचिव रविंदर ठाकुर कोषाध्यक्ष जीत राम , सदस्य अंशुमाला , मंजुलता , विवेक चौधरी विद्या ठाकुर और स्कूल के अध्यापक भी उपस्थित रहे।





