राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अब डिपुओं में बाजार मूल्य से कम दरों पर उपलब्ध होगा हेयर ऑयल और देशी घी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

3 जुलाई 2023

हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अब डिपुओं में बाजार मूल्य से कम दरों पर हेयर ऑयल और देशी घी उपलब्ध होगा। डिपुओं में सस्ते सामान की आपूर्ति के लिए खाद्य आपूर्ति निगम ने तीन कंपनियां चुनी हैं। निगम इन कंपनियों के साथ एमओयू साइन करेगा। ये कंपनियां इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद की आपूर्ति भी करेंगी। बाजार मूल्य से यह सामान 10 फीसदी तक सस्ता होगा। निगम के इस फैसले से प्रदेश के 19.50 लाख राशनकार्ड धारकों को फायदा होगा। इससे निगम की भी आय बढ़ेगी।

गोदरेज कंपनी डिपुओं में शैंपू व साबुन, बजाज कंपनी इलेक्ट्राॅनिक उत्पाद, ब्लैड और बंगे कंपनी सोयाबीन तेल, घी और अन्य सामान की आपूर्ति करेगी। अभी राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर चार में से तीन दालें (मलका, माश, दाल चना और मूंग), दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), चीनी और एक किलो नमक दिया जा रहा है।

आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही है। उल्लेखनीय है कि अभी निगम की ओर से डाबर कंपनी का सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। टाटा की चाय भी उपभोक्ता डिपुओं से ले रहे

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news