राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं स्कूल

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

3 अगस्त 2023

Directorate higher education himachal pradesh order schools to submit report in two days
निदेशालय ने 30 जून तक रिपोर्ट जमा करवाने के निर्देश दिए थे। बुधवार को जिला उपनिदेशकों को जारी पत्र में उच्च शिक्षा निदेशालय ने दो दिनों के भीतर रिपोर्ट जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। अनदेखी करने पर कार्रवाई के लिए चेताया है
कांगड़ा, कुल्लू और सोलन के अलावा अन्य जिलों से यह रिपोर्ट नहीं आई है। शिमला, मंडी, चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर और सिरमौर जिले के उपनिदेशकों को पत्र जारी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कई रिमाइंडर भेजने के बाद भी तय समय में रिपोर्ट जमा नहीं करवाया जाना गलत है।
उन्होंने कहा कि दो दिनों के भीतर ई-मेल, फैक्स या किसी विशेष मैसेंजर के माध्यम से रिपोर्ट भेजी जाए। ऐसा नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट के माध्यम से बीती तिमाही के दौरान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन दिशानिर्देशों के तहत स्कूल सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देनी होगी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news