

इस सड़क मार्ग पर रोजाना वी आई पी मूवेंट दिन भर चलती रहती है। राज्य के साथ साथ अन्य राज्यों से भी रोजाना वी आई पी का आना जाना लगा रहता है।दिनभर कंडाघाट के पुलिस विभाग एवं गृह रक्षक के जवान मुस्तैदी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए देखे जा सकते हैं।
आपको बताते चलें कि मैदानी इलाकों के साथ साथ हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की नगर पंचायत कंडाघाट में में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। मैदानी इलाकों से पर्यटकों की गाड़ियां दिनभर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच चंडीगढ शिमला सड़क पर स्थित नगर पंचायत कंडाघाट में दौड़ती नजर आई।



