
कुल्लू-
हिमाचल प्रदेश ग्रामीण विकास विभाग कुल्लू के तत्वाधान में बुधवार को राज्य सरकार के द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।जिसमे जिला कुल्लू के विभिन्न विकास खंडों के प्रतिनिधियों और स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और यूथ स्वयंसेवक ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई ।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी कुल्लू दया राम ठाकुर द्वारा सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत और अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी । उसके पश्चात मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंजुला कवर दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना के तहत विभिन्न योजनाओं और ट्रेड के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उनके साथ आए हुए एसपीएम सचिन शर्मा ने कार्यक्रम पर आधारित जानकारी दी और बताया कि इस समय हिमाचल प्रदेश में 45 केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं और इसमें लगभग सभी ट्रेड शुरू किए जा रहे हैं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 18-35 वर्ष के सभी युवा बेरोजगार इस योजना का लाभ उठा सकते हैं और रोज़गार प्राप्त कर सकते हैं ।
इसके बाद मिशन कार्यकारी नीरज शर्मा ने सभी युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के बारे में जानकारी दी तथा यह भी बताया कि कैसे युवा अपनी आजीविका का सही तरीक़े से विकास कर सकते हैं और बुराइयों से मुक्त होकर इस क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं और रोज़गार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे और अपने परिवार का भरण पोषण कर सकते है ।
इस कार्यक्रम में डीपीएम संजय,डीएफएम अंजू, एम ई कल्पना सुमन नीरज शर्मा राजिंदर बंदना सहित अन्य गणमान्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।जिसमें जिले की लगभग 110 महिला प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह कार्यक्रम राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के तहत विभाग की पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया ।कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त, व्यावहारिक एवं सार्थक पहल की गई।
कुल्लू ब्यूरो सुशांत शर्मा की रिपोर्ट……





