
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
13 मार्च 2023
रामपुर बुशहर में रविवार दोपहर के बाद से बिगड़े मौसम के मिजाज से जहां किसान और बागवानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं रामपुर उपमंडल मझाली गांव में बिजली की चपेट में आने से 32 भेड़-बकरियों की मौत हो गई है। इस घटना से भेड़पालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। कूहल पंचायत के मझाली गांव निवासी नर सिंह देव शर्मा ने बताया कि जब भेड़पालक सोहन लाल पुत्र काहन चंद निवासी मझाली तहसील रामपुर जिला शिमला भेड़ों के साथ शाम के समय राहनुधार में था। इसी समय यहां पर भारी बारिश हुई और बिजली गिरी। इसकी चपेट में भेड़-बकरियां आ गईं। बिजली की चपेट में आने से 32 भेड़-बकरियों की मौत हो गई है।
सोमवार सुबह होते ही गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। सुबह 11:00 बजे मौके पर प्रशासन की टीम ने मौके का मुआयना किया। राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन कर रही है। नायब तहसीलदार रामपुर भीमसेन नेगी ने बताया कि बिजली गिरने से भेड़-बकरियों की मौत की सूचना मिली है। राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन कर रही है। गौर हो कि 12/20 क्षेत्र की कूहल पंचायत और मां श्राईकोटी मंदिर के साथ लगता क्षेत्र बिजली गिरने की दृष्टि से काफी संवेदनशील है। अन्य क्षेत्रों के मुकाबले यहां हर साल बिजली गिरने की घटनाएं सामने आती हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





