राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणियों पर भडक़े मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

19 सितंबर 2024

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी पर भाजपा के केन्द्रीय राज्य मंत्री की टिप्पणियों को लेकर पूरे देश में कांग्रेस गुस्से में है। यहां हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने भी इसपर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। पंजाब से भाजपा के नेता और केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू जो पहले कांग्रेस में थे  राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणियां कर रहे हैं जिसपर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को अपने नेताओं पर लगाम लगानी चाहिए। शिमला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नेताओं को कुछ भी बोलने से पहले लोकतंत्र की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू पहले कांग्रेस के ही नेता थे और तब वह राहुल गांधी की प्रशंसा के कसीदे पढ़ा करते थे। उस समय वह राहुल गांधी के आगे-पीछे ही रहते थे मगर आज भाजपा में चले गए हैं और भाजपा में अपनी कुर्सी को मजबूत करने के लिए वह राहुल गांधी पर टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्होंने इस तरह की टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है और कहा है कि बिट्टू अपनी जुबान पर लगाम लगाएं। सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता हैं और कांगे्रस की विचारधारा को मजबूत करने के साथ देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा निकाली। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की दादी स्व.इन्दिरा गांधी और उनके पिता स्व:राजीव गांधी ने देश के लिए बलिदान दिया है

Share the news