
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
24 फरवरी 2023
जिला मुख्यालय ऊना के नजदीक झलेड़ा में स्थित पुलिस लाइंस में सोमवार को सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की अहम बैठक का आयोजन किया गया इस मौके पर करीब 60 से ज्यादा रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त एएसपी किशन चंद ने की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों की प्रति 3 माह बाद बैठक का आयोजन किया जाता है जिसमें विभिन्न समस्याओं पर मंथन होता है और उन समस्याओं के निराकरण के लिए भी विचार विमर्श करते हुए उसे अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करने का प्लान तैयार किया जाता है।
उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी मांग सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की यही थी कि सर्विस के दौरान पुलिस अधिकारी या कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसे सम्मान नहीं दिया जाता लेकिन इस मामले में आला अधिकारियों ने नई शुरुआत करते हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के मान सम्मान को बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि सभी पुलिस के रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को जाना गया है और उन्हें हिमाचल प्रदेश के डीजीपी के समक्ष उठाने के लिए भी खाका तैयार किया जा रहा है ताकि इन समस्याओं का समय से निराकरण किया जा सके।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन





