
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
27 सितंबर 2022
#रुलहेड के गांव दबड़ में मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में आया एक घर *
इस कारण परिवार को लोगों के घर पर रात गुजारनी पड़ी।

बारिश से हुए भूस्खलन से गांव दबड़ के प्रशोत्तम पुत्र चमारू राम के मकान को काफी नुकसान हुआ है। यह परिवार बीपीएल में आता है। बड़ी मुशिकल से इस मकान में दो कमरे बनाए थे। प्रशोत्तम ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। बता दें कि प्रशोत्तम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इस मकान में रहते थे।
धारकंडी में लगातार हो रही बारिश के चलते रिडकुमार के घरनी गांव के ठीक ऊपर से भूस्खलन शुरू हो गया है। ग्राम पंचायत रिडकमार के उपप्रधान जगन्नाथ ने वार्ड सदस्य प्रकाश चंद के साथ मौके पर जाकर ग्रामीणों का हाल जाना। उपप्रधान जगन्नाथ ने कहा कि प्रशासन को चाहिए जल्द से जल्द यहां भूस्खलन को रोकने का प्रावधान किया जाए। रिड़कुमार में सामुदायिक भवन को पिछले छह महीने पहले पशु चिकित्सालय बनाया गया था, लेकिन जर्जर भवन होने के कारण इसे खाली कर दिया गया था। सोमवार को मौसम साफ होने पर अचानक यह सामुदायिक भवन भरभरा कर गिर गया।





