रूमित सिंह ठाकुर ने अन्न त्याग यात्रा के 50वें दिन पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री शांता कुमार से की भेंट

#खबर अभी अभी पालमपुर ब्यूरो*

16 अक्तूबर 2023

पालमपुर में देवभूमि क्षत्रिय संगठन स्वर्ण मोर्चा राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर के नेतृत्व में अन्न त्याग यात्रा के 50वें दिन पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री शांता कुमार से उनके निवास स्थान पर औपचारिक भेंट हुई व देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं स्वर्ण मोर्चा राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के द्वारा चलाई जा रही स्वर्ण समाज के मुद्दों को लेकर 100 दिन की अन्न त्याग यात्रा के बारे में बताया गया व जातिगत आरक्षण जैसी कुरीतियो को समाप्त करने बारे विचार विमर्श विस्तार पूर्वक किया गया ।

शांता कुमार ने 100 दिन की अन्न त्याग यात्रा को सफल होने हेतु अपनी शुभकामनाएं दी इस भेंट में राष्ट्रीय महामंत्री मुनीश ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष लवली चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष जगदीप ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष मान सिंह राणा, प्रदेश प्रवक्ता अनूप ठाकुर, ब्यास ठाकुर, जिला अध्यक्ष भुवनेश सिपहिया, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कुलविंदर जरियाल, टीम सदस्य साथ रहे।

#खबर अभी अभी पालमपुर ब्यूरो*

Share the news