
मनाली-
23 मार्च शहीदी दिवस के उपलक्ष पर रोटरी क्लब मनाली द्वारा रक्त एकत्र संग्रहालय कल्लू के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन मनाली के माल रोड पर किया गया। रोटरी क्लब मनाली के अध्यक्षा अमिता शमशेर ठाकुर ने बताया कि हर साल की भांति 23 मार्च शहीदी दिवस के उपलक्ष पर रोटरी क्लब मनाली द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है इसी कड़ी में इस साल भी एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 62 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर शहीदी दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस रक्तदान शिविर में रोटरी क्लब मनाली के सदस्यों द्वारा अपनी सहभागिता सुनिश्चित की गई वहीं स्वास्थ्य विभाग क़ी और से बीएमओ नगर करण, जिला कुल्लू रक्त एकत्र संग्रहालय के सीनियर टेक्नीशियन वीर सिंह, टेक्नीशियन ताराचंद,टेक्नीशियन राकेश कुमार ने अपनी विशेष सेवाएं उपलब्ध की। रोटरी क्लब अध्यक्षा अमिता शमशेर सिंह ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया वहीं उन्होंने विशेष रूप से जिला कुल्लू से रक्त एकत्र संग्रहालय से आई टीम का भी विशेष आभार जताया है।
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट सुशांत शर्मा….





