रोशनी डे केयर सेंटर ने संस्था के प्रांगण में बड़ी धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

8 अप्रैल 2024

रोशनी डे केयर सेंटर ने अपना वार्षिक समारोह संस्था के प्रांगण में बड़ी धूमधाम से मनाया। रोशनी संस्था विशेष बच्चों के उत्थान के लिए लंबे समय से कार्यरत है यह संस्था समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती रही है वार्षिक समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर सोलन मनमोहन शर्मा उपस्थित रहे उनके साथ उनकी धर्मपत्नी भी विशेष तौर पर उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया उनके साथ रोशनी डे केयर सेंटर की संस्थापिका रश्मिधर सूद अध्यक्ष आर एस चंदेल जी व संचालिका राधिका कपूर भी उपस्थित रही। इस अवसर पर संस्था की संचालिका राधिका कपूर ने संस्था के पूरे साल की गतिविधियों का विवरण दिया व आगामी कार्यक्रमाें के बारे में भी जानकारी दी।

 

 

 

 

 

 

इस अवसर पर बच्चों ने योग, नृत्य नाटी के द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां दी जिलाधीश महोदय ने भी बच्चों के साथ डांस किया जिसे वहां पर मौजूद लोगों ने बहुत सराहा चेतना संस्था बिलासपुर द्वारा प्रदेश स्तरीय आयोजित क्विज ज्ञान कंपटीशन में भी रोशनी डे केयर सेंटर के बच्चों ने हिस्सा लिया जिसमें की दो बच्चे द्वितीय स्थान पर रहे उनके लिए चेतना संस्था द्वारा प्रत्येक बच्चे को ₹3000 दिए  रोशनी संस्था द्वारा संस्था के प्रत्येक बच्चे को मुख्य अतिथि के माध्यम से स्पोर्ट्स किट कंबल व मेडल वितरित किए गए।

मुख्य अतिथिमनमोहन शर्मा ने संस्था द्वारा किए जा रहे विशेष बच्चों के उत्थान के लिए संस्था की संस्थापिका रश्मिधर सूद अध्यक्ष आर एस चंदेल, संचालिका राधिका कपूर व संस्था की सारी टीम को बधाई दी इस अवसर पर उन्होंने संस्था को भरोसा दिया कि प्रशासन द्वारा जो भी हर संभव सहायता होगी वह इस संस्था के लिए हमेशा खड़े हैं इस समारोह में विशेष बच्चों के अभिभावक व विभिन्न संस्थाओं के सदस्य भी मौजूद रहे। शीतल व्यास समाजसेवी व वकील हिमाचल हाई कोर्ट विशेष तौर पर उपस्थित रही। समारोह के समापन में संस्था के अध्यक्ष आर एस चंदेल जी ने मुख्य अतिथि व अन्य आए हुए गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद किया।

Share the news