रोहडू विस के करालश में 09 फरवरी को आयोजित होगा ‘सरकार गावं के द्वार’ कार्यक्रम

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

08 फरवरी 2024

रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के करालश में 09 फरवरी, 2024 को ‘सरकार गावं के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव विधि, संसदीय कार्य व बागवानी मोहन लाल ब्राक्टा करंेगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।

उन्होंने कहा कि मुख्य संसदीय सचिव कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका निवारण करेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी व लाभ प्राप्त होंगे।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news