रोहतक में पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा बोले बदमाशी छोड़ दें या हरियाणा, राज्य में बन रही है कांग्रेस सरकार*

खबर अभी अभी हरियाणा ब्यूरो

6 अक्टूबर 2024

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री चुनने की एक प्रक्रिया होती है। विधायकों की राय लेकर आलाकमान निर्णय लेगा। सभी को आलाकमान का निर्णय मान्य होगा। कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला व अन्य नेताओं की दावेदारी पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में प्रजातंत्र है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि अपराधी बदमाशी छोड़ दें या हरियाणा। आठ अक्तूबर को कांग्रेस सरकार बनते ही अपराधियों का सफाया किया जाएगा। 2004 में कांग्रेस सरकार बनने पर भी ऐसा किया गया था। हुड्डा रविवार को डी पार्क स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। हुड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार पहले से तय लग रही थी।

क्योंकि भाजपा ने 10 साल धरातल पर विकास कार्य नहीं किए। आम आदमी बेहद परेशान था। भाजपा ने प्रदेश को बेरोजगारी व अपराधी में नंबर एक बना दिया। यहीं कारण है कि चुनाव में भाजपा अपनी उपलब्धियां गिनाने की जगह सुबह से शाम तक झूठ बोलने में लगी रहती थी। उन्होंने कहा कि झूठ दुकान ज्यादा दिन नहीं चलती।

Share the news