लखदाता मेला कमेटी राजड़ी-जाबली द्वारा हर वर्षों की भांति हिमाचल दिवस पर कुश्ती -दंगल मेले का हुआ आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरोे*

16 अप्रैल 2023

लखदाता मेला कमेटी राजड़ी-जाबली द्वारा हर वर्षों की भांति हिमाचल दिवस पर कुश्ती -दंगल मेले का आयोजन लबाबू बालकृष्ण स्थली राजडी में किया गया जिसमें स्थानीय लोगों व विभिन्न स्थानों से आए पहलवानों ने भाग लिया जो देर सायं तक चला । दंगल मेले में कसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद सुल्तानपुरी मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। स्थानीय लोगों व आयोजकों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।मेला कमेटी द्वारा अखाड़ा पूजन के साथ छोटे -छोटे बच्चों की कुश्ती करवा कर दंगल की शुरूआत की गई ।

दंगल मेले में कुश्ती मुख्य आकर्षण रहा तथा मेले में पहुंचे लोगों ने खूब आनंद लिया। सुनील जीरकपुरीया ने बड़ी माली का खिताब जीता जबकि गोगी पहलवान, हरियाणा उप विजेता रहे । छोटी माली के विजेता गोविंद पहलवान ,बागबानियां तथा शुभम् उप विजेता रहे । मुख्य अतिथि विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने पहलवानों को पगड़ी व पुरस्कार बांट कर सम्मानित किया तथा अपने संबोधन में लोगों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं दी तथा लोगों की मांग पर राजडी गांव के पास खेल मैदान बनाने के लिए आश्वासन दिया।

इस मौके पर मेला कमेटी प्रधान राजकुमार अत्रि, पंचायत प्रधान कल्पना गर्ग, ओम् प्रकाश ढालव,शिवदत्त ठाकुर, सौभाग्य सिंगला,टेकचंद, चंद्र मोहन, ओमप्रकाश , आदर्शविंद अग्रवाल,हरमेल धीमान, पूर्ण चंद, कुलभूषण अत्रि,ललित अत्रि, गणेश दत, भवानी शर्मा, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरोे*

 

Share the news