
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
1 मार्च 2023
जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी की 13 पंचायतों में अब लोगों को बिजली की लो-वोल्टेज की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। लगघाटी की ग्राम पंचायत दुघीलग, डंखुरीगाहर, फलाश, भूमतीर, भल्याणी, चौपाड़सा, बुआई, ब्राह्मण आदि क्षेत्रों की हजारों की आबादी के लिए दड़का में स्थापित किए गए 33/11 केवी के विद्युत उपकेंद्र ने काम करना शुरू कर दिया है।
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने इस विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया। विद्युत उपकेंद्र के निर्माण पर 4.60 करोड़ की लागत आई है। इसका फायदा लगघाटी की हजारों की आबादी को मिलेगा। विद्युत प्रणाली सुधार योजना के तहत बनाए गए इस विद्युत उपकेंद्र से शालंग, दलीघाट, भल्याणी और बढ़ाई के लिए 11 केवी के अलग-अलग चार विद्युत फीडर बनाए गए हैं।
सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि लगघाटी में अंधेरा रहता था, लेकिन अब परियोजनाओं से बिजली मिलना भी शुरू हो गई है। लो वॉल्टेज की समस्या अब नहीं आएगी। दड़का में 33/11केवी विद्युत उपकेंद्र को जनता को समर्पित कर दिया गया है। इसके बाद लगघाटी में विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ होगी।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन






