
जिला बिलासपुर के थाना सदर क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 9 फरवरी 2026 को करीब दोपहर 12:36 बजे, पुलिस टीम द्वारा पट्टा (फोरलेन) के पास नाकाबंदी की जा रही थी।
इस दौरान कीरतपुर की ओर से आ रही मोटरसाइकिल HP17D-0692 को रोकने का प्रयास किया गया। मोटरसाइकिल के पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस को देखकर एक वस्तु सड़क किनारे फेंक दी। संदेह के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों को मौके पर पकड़ लिया।
पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम दिनेश कुमार, जबकि पीछे बैठे युवक ने विकास कुमार ठाकुर बताया। फेंकी गई वस्तु की जांच करने पर उसमें से 3.15 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।





