लहसुन के रेट में आई गिरावट, गीला लहसुन होने के कारण लहसुन हुआ खराब, नहीं पहुंच पाया साउथ मंडी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

27 मई 2023

शुरुआती दिनों की अगर बात करें तो लहसुन के दामों में उछाल आया था जहां पर लहसुन के दाम 110 से ₹120 थे जिससे किसानों में खुशी की लहर थी वही पिछले कुछ दिनों की बात करें तो लहसुन के दामों में गिरावट देखने को मिली है अब लहसुन के दाम 80 से पचासी रूपये तक है जिसका कारण है कि जो लहसुन सोलन सब्जी मंडी में पहुंच रहा था वह लहसुन गीला होने के कारण अन्य मंडी मे पहुंचते-पहुंचते खराब हो गया जिस कारण से लहसुन के रेट में गिरावट देखने को मिली है

ज्यादा जानकारी देते हुए आढ़ती ने बताया कि बीन के दाम में भी कमी देखने को मिली है बीन का रेट अब 30 रूपये तक है ज्यादा जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की पिछले कुछ दिनों से लहसुन गिला होने के कारण लहसुन के रेट में गिरावट देखने को मिली है साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सूखे हुए लहसुन सोलन सब्जी मंडी में पहुंचते हैं तो लहसुन की रेट में वृद्धि देखने को मिल सकती है

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news