#लाहौल-स्पीति में सुबह फिर बर्फबारी, ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात, पर्यटकों के चेहरे खिले*

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल दी है। लाहौल-स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, चंबा, मंडी व और शिमला जिले की ऊंची चोटियों पर एक दिन पहले भी हिमपात हुआ था। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसके चलते स्थानीय स्तर पर दिक्कतें बढ़ गई हैं, वहीं पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। 

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी से सड़कें भर गई हैं।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

10 नवंबर 2022

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। एक बार फिर गुरुवार सुबह लाहौल-स्पीति में हिमपात हुआ है। इसके चलते एक ओर जहां पार लुढ़क गया है, वहीं पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं।

इससे एक दिन पहले भी लाहौल-स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, चंबा, मंडी व और शिमला जिले की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ था। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि शुक्रवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं।

वहीं बर्फबारी देखने की चाह में पहुंचे सैलानी खुशी से झूम उठे हैं। एक दिन पहले भी पर्यटक कोकसर पहुंचे थे और खूब आनंद लिया था। रोहतांग में करीब आधा फीट बर्फबारी हुई थी। इसके चलते पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

अटल टनल भी पर्यटकों के लिए बंद हो गई है। ताजा बर्फबारी स्पीति जिले के काजा में हुई है। इसके चलते सड़कें बर्फ से पट गई हैं। इसके चलते इलाके में ठंड और बढ़ गई है।

बर्फबारी के चलते कई बार सड़कों में वाहनों के स्किड होने का खतरा बना रहता है। हालांकि, नवंबर के दूसरे सप्ताह में हुई बर्फबारी को देखकर पर्यटन कारोबारी गदगद हैं। देश-विदेश से पर्यटकों के पहुंचने का फायदा मनाली व लाहौल-स्पीति के पर्यटन कारोबारियों को मिलेगा।

लाहौल और उदयपुर में बर्फबारी की स्थिति

केलौंग 2 इंच
डारचा 3 इंच
सिस्सु 6 इंच
कोकसर 1 फीट
उदयपुर 3 इंच
टिंडी 2 इंच
लोसर 2 से 2.5 इंच

बर्फबारी के चलते सड़कें बंद, खोलने का काम जारी
बर्फबारी के चलते नेशनल हाईवे-03 (मनाली-लेह) बंद हो गई है। इसे खोलने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। वहीं डारचा-शिंखुला रोड भी बंद है। इसके अलावा नेशनल हाईवे-505 (सुमडो-काजा-ग्रम्फू) और SKTT (संसारी-किलर-टिंडी-टांडी) रोड भी बंद है। दोनों जगह मशीनें लगाई गई हैं। जिनकी मदद से सड़कें खोलने का काम जारी है।

Share the news