
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
19 मई 2024
हिमाचल प्रदेश में अधिकतम तापमान चढ़ते ही लू चलना भी शुरू हो गई है। शनिवार को राजधानी शिमला, सुंदरनगर, भुंतर, धर्मशाला, ऊना, सोलन, मंडी, बिलासपुर और कांगड़ा में लू चली। हमीरपुर के नेरी में इस सीजन का सबसे ज्यादा 44 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। रविवार को सात जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर और शिमला में लू चलने का अलर्ट जारी हुआ है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ का पूर्वानुमान है। शनिवार को ऊना, बिलासपुर, धौलाकुआं, बरठीं में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा और शिमला में 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ।





