#लेह में पड़ रही हड्डियां जमा देने वाली ठंड, लेह में न्यूनतम तापमान पहुंच गया माइनस 8.9 डिग्री सेल्सियस *

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन अधिकतर मौसम साफ रहेगा।

Snowfall in Kashmir

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

 19 नवंबर 2022

लेह में हड्डियां जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। जम्मू शहर में शुक्रवार की सुबह कड़ाके की ठंड के साथ हुई। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 8.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कश्मीर में भी शीत लहर जारी है। यहां कई जिलों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन अधिकतर मौसम साफ रहेगा।

कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान भी 15 डिग्री के आसपास चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 4.2, काजीकुंड में माइनस 0.4, कुपवाड़ा में माइनस 1.4, गुलमर्ग में माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में हल्के बादलों के साथ मौसम साफ है। यहां दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 23.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.6स बटोत में 4.9, कटड़ा में 9.4 और भद्रवाह में 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Share the news