
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
15 दिसंबर 2023
सोलन शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने को लेकर प्रशासन द्वारा एक मुहिम छेड़ी गई है जिसको लेकर प्रशासन प्रतिदिन कार्य कर रहा है और लोगों द्वारा पीडब्ल्यूडी विभाग की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को तोड़ने का कार्य निरंतर जारी है सोलन शहर वासियों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है लोगों द्वारा किए गए अवैध निर्माण से न केवल राहत चलने वाले लोगों को परेशानी आती है बल्कि वाहनों की क्रॉसिंग में भी दिक्कत आती है।
जिसको लेकर प्रशासन एक्शन मोड में आ चुका है इस विषय पर जानकारी देते हुए एसडीएम सोलन कविता ठाकुर ने बताया कि सोलन शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने को लेकर यह मुहिम छेड़ी गई है। साथ ही लोगों की सुविधा के लिए फुटपाथ भी बनाया जाएगा जिससे लोगों को चलने में किसी प्रकार के परेशानी ना आए।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





