#वंडर गर्ल काशवी ने रचा इतिहास # 8 साल की उम्र में उत्तीर्ण की 8वीं कक्षा |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

17 अप्रैल 2023

 पालमपुर की रहने वाली कशवी जिन्हें वंडर गर्ल के नाम से जाना जाता है। एक बार फिर उन्होंने सबको हैरान कर दिया है। 8 साल की उम्र में 8वीं कक्षा उत्तीर्ण की है।काशवी के पिता संतोष कुमार हॉयर एजुकेशन में कार्यरत व माता कमलेश कुमारी हिंदी विषय में पीजीटी अध्यापिका हैं।

सामान्य तौर पर 8वीं कक्षा के बच्चे को उम्र 13 वर्ष होती है। काशवी ने आठवीं कक्षा 91.6 अंकों के साथ उत्तीर्ण की। काशवी यद्यपि अपनी आयु के अनुसार तीसरी कक्षा की छात्रा थी। क्षेत्रीय चिकित्सालय धर्मशाला में उसका 16 अक्तूबर 2021 को आईक्यू टैस्ट करवाया गया था जिसमें उसका आईक्यू 154 आंका गया था जो असाधारण तथा बौद्धिक रूप से श्रेष्ठ और प्रतिभाशाली था। इसे अजूबा कहिए या फिर करिश्मा पर एक सामान्य बच्चे के लिए ऐसा कर पाना असंभव है जो काशवी ने कर दिखाया है।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news