
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
11 मई 2023

जिला क्रिकेट संघ की तरफ से वीरवार को ऊना जिला मुख्यालय के इंदिरा गांधी खेल परिसर में जिला स्तरीय एक दिवसीय क्रिकेट टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। जिला क्रिकेट संघ की तरफ से मुख्य चयनकर्ता राजकुमार और राहुल शर्मा ने खिलाड़ियों के हुनर को परखा।
जिला स्तरीय सीनियर एकदिवसीय क्रिकेट टीम के चयन में 25 खिलाड़ियों ने ट्रायल प्रक्रिया का सामना किया। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मदन पुरी ने बताया कि ट्रायल के बाद संभावित खिलाड़ियों को टीम में चुना जाएगा। इन खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर भी जिला क्रिकेट संघ द्वारा लगाया जाएगा।
शिविर के समापन पर संभावित खिलाड़ियों में से अंतिम टीम का चयन प्रतिभा के आधार पर होगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा 18 मई से एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू की जाएगी। जिससे प्रदेश के सभी जिलों की सीनियर क्रिकेट टीम से खिताब की दौड़ में शामिल होंगी।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





