वन प्रशिक्षण संस्थान चायल में वन रक्षकों के 73वें सत्र के दीक्षान्त समारोह का आयोजन

ख़बर अभी अभी चायल ब्यूरो

12 जून  2024

आज दिनांक 12/06/2024 को वन प्रशिक्षण संस्थान  चायल में वन रक्षकों के 73वें सत्र के दीक्षान्त समारोह का आयोजन किया गया। श्री राजीव कुमार, भारतीय वन सेवा अधिकारी, प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन बल प्रमुख) वन विभाग हिमाचल प्रदेष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे व श्री आर‐ लालनुन सान्गा, अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल (शोध एवं प्रशिक्षण), विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

यह प्रशिक्षण सत्र 11 दिसम्बर, 2023 को प्रारम्भ हुआ था और आज 6 माह बाद 12 जून, 2024 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ जिस में वन विभाग हिमाचल प्रदेश के 12 वन वृतों क्रमशः बिलासपुर, चम्बा, धर्मशाला, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, नाहन, रामपुर, शिमला, सोलन, वन्यप्राणी धर्मशाला एवं वन्यप्राणी शिमला के 48 प्रशिक्षणार्थियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण किया एवं सभी उतीर्ण प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र, मेडल व ट्रॉफी वितरित किये गए।

वन प्रशिक्षण संस्थान, चायल की निदेशक श्रीमति बसु कौशल, भारतीय वन सेवा अधिकारी ने मुख्य अतिथि महोदय का संस्थान की ओर से स्वागत किया व संस्थान की इस प्रशिक्षण सत्र की रिपोर्ट प्रस्तुत की। मंच संचालन का कार्य संयुक्त-निदेशक वन प्रशिक्षण संस्थान, चायल श्री मोहित दत्ता, हि0प्र0व0से0 ने किया।
73वें बैच के शैक्षिक टापर वन मण्डल ठियोग के श्री नितिन ठाकुर, द्वितीय स्थान पर कुल्लू वन मण्डल के श्री मोहर सिंह व तृतीय स्थान पर वन मण्डल देहरा के श्री नीरज शर्मा रहे।
12 कि0मी0 मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर वन मण्डल चंबा के श्री मनेश, द्वितीय स्थान पर वन मण्डल देहरा के श्री पयुश कौशल व तृतीय स्थान पर वन मण्डल ठियोग के श्री नितिन ठाकुर रहे। 6 कि0मी0 हाफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर किन्नौर वन मंडल के श्री मेला राम, द्वितीय स्थान पर वन मण्डल ऊना के श्री राजिंदर सिंह व तृतीय स्थान पर वन मण्डल सुकेत के श्री रितु राज रहे। सत्र्ा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार वन्यप्राणी मंडल स्पीति के प्रवीण कुमार को दिया गया।

73वें बैच के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु का पुरस्कार जो कि शैक्षिक, टूर, वायवा व कन्डक्ट में 1500 में से अधिकतम 1278 (87.65 प्रतिषत) अंक प्राप्त करने पर वन मण्डल ठियोग के श्री नितिन ठाकुर को दिया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाऐं दीं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रशिक्षुओं को अपने कार्य क्षेत्र में जा कर प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त किए ज्ञान को समुचित रूप में जनता के लाभ के लिए नियम-कानून का पालन करते हुए प्रयोग करने पर बल दिया।

वन प्रशिक्षण संस्थान चायल की ओर से मुख्य अतिथि व आए हुए अन्य अतिथिगणों का धन्यवाद वन प्रशिक्षण संस्थान, चायल के उप-निदेशक श्री अशवनी कुमार, हिमाचल प्रदेश वन सेवा अधिकारी ने किया।
दीक्षान्त समारोह में श्रीमति बसु कौशल, अरण्यपाल एवं निदेशक, वन प्रशिक्षण संस्थान, चायल, श्री हितेंद्र कुमार गुप्ता जी वन मंडलाधिकारी सोलन , श्रीमती ऊर्वशी ठाकुर वन मंडलाधिकारी ,श्री मोहित दत्ता व श्री अशवनी कुमार, उप-निदेशक, वन प्रशिक्षण संस्थान, चायल, वन राजिक श्री तारा दत्त, श्रीमति रीना ठाकुर व श्रीमति वनीता भारद्वाज, उप वन राजिक श्री मोहित गौतम व श्री संदीप कुमार व वन रक्षक, वन प्रशिक्षण संस्थान, चायल सर्व श्री अंकुश शर्मा, सुमेश राज, वैशाली ठाकुर, बन्धू शर्मा व अनुज कुमार तथा प्रचार मंडल शिमला से श्री संतोष ठाकुर एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Share the news