वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत Textiles Committee द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

कुल्लू-
भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत Textiles Committee द्वारा होटल सिटी चॉइस कुल्लू में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय “इंडिया हैंडलूम ब्रांड का संवर्धन” था। इस कार्यक्रम में टेक्सटाइल्स कमेटी के अधिकारी, बुनकर सेवा केंद्र कुल्लू, हस्तशिल्प सेवा केंद्र, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तथा बुनकरों ने भाग लिया।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में देश के 2240 विशिष्ट उत्पाद के अंतर्गत पंजीकृत हैं। यह ब्रांड उच्च गुणवत्ता, प्रामाणिकता एवं पर्यावरण-अनुकूल हथकरघा उत्पादों का प्रमाणन प्रदान करता है। पंजीकरण की सुविधा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध है। इस कार्यशाला का उद्देश्य राज्य सरकार की कार्यान्वयन एजेंसियों को इंडिया हैंडलूम ब्रांड संबंधी आवश्यक जानकारी एवं प्रक्रियाओं से अवगत कराना था।
कार्यशाला में इंडिया हैंडलूम ब्रांड की अवधारणा, उद्देश्य, लाभ, पंजीकरण की पात्रता मानदंड, उत्पादों की सूची, आवेदन प्रक्रिया तथा स्थल सत्यापन की विधि पर विस्तृत जानकारी दी गई। राष्ट्रीय स्तर पर IHB की सफल कहानियाँ साझा की गईं, ताकि संबंधित एजेंसियाँ विशिष्ट उत्पादों एवं उनसे जुड़ी अर्थव्यवस्था के समग्र विकास हेतु अपनी गतिविधियों में समन्वय स्थापित कर सकें।
राजीव कुमार (टेक्सटाइल्स कमेटी) ने देश में IHB को आगे बढ़ाने हेतु विभिन्न एजेंसियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। साथ ही, इस कार्यशाला ने राज्य एवं केंद्र की कार्यान्वयन एजेंसियों के बीच आपसी संवाद और भावी रणनीति तैयार करने का अवसर भी प्रदान किया।भुट्टिको के अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर ने कुल्लू शॉल की उत्पति की जानकारी दी एवं वस्त्र समिति के कार्यों की सराहना की और सभी बुनकरों से इंडिया हैंडलूम ब्रांड योजना का लाभ उठाने का अनुरोध किया।विनय कुमार, सहायक निदेशक, बुनकर सेवा केंद्र कुल्लू ने अपनी उपस्थिति से बुनकरों का उत्साहवर्धन किया तथा कारीगरों की सहायता हेतु IHB की विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) की एवं हथकरघा बुनकरों के लिए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। बुनकरों की सभी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती प्रवीण लता, प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, कुल्लू ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।तकनीकी सत्र में राजीव कुमार ने IHB पंजीकरण की प्रक्रिया, इसके लाभ एवं विशेषताओं की जानकारी दी तथा ऑनलाइन आवेदन भरने की विधि भी समझाई। अन्य विभागों एवं संस्थाओं से आए गणमान्य प्रतिनिधियों ने भी अपनी गतिविधियों की जानकारी बुनकरों को दी तथा उन्हें IHB से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।किरण कुमार हांसदा, टेक्सटाइल डिज़ाइनर, ने सभी अतिथियों को अपने बहुमूल्य समय और गरिमामयी उपस्थिति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कुल्लू ब्यूरो सुशांत शर्मा कि रिपोर्ट…

Share the news