वाहनों की नीलामी 31 अगस्त को

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

22 अगस्त 2023

अतिरिक्त उपायुक्त सोलन के कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार कुछ वाहनों की नीलामी 31 अगस्त, 2023 को की जानी है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने दी।

उन्होंने कहा कि उपायुक्त कार्यालय सोलन परिसर में 31 अगस्त, 2023 को प्रातः 11.00 बजे नीलामी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसमें 02 ईटिओज माॅडल 2011 तथा एक बोलेरो माॅडल 2010 की नीलामी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नीलामी से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए ज़िला नाज़र शाखा के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-223702-3 एक्टेंशन नम्बर 209 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news