विक्रमादित्य सिंह, विनोद सुल्तानपुरी और विवेक शर्मा हमारे प्रत्याशी : मुकेश अग्निहोत्री

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

9 अप्रैल 2024

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बड़ा एलान करते हुए कहा है कि मंडी से विक्रमादित्य सिंह, शिमला से विनोद सुल्तानपुरी और कुटलैहड़ से विवेक शर्मा हमारे प्रत्याशी होंगे। मंगलवार को जिला ऊना में मीडिया से बात करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस से उपचुनाव तो जीतेगी ही।

इसके बाद निर्दलीय विधायकों वाले तीन विधानसभा क्षेत्र सहित शिमला ग्रामीण और कसौली में भी पार्टी जीत दर्ज करेगी। मुकेश ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह युवा उम्मीदवार हैं। हमीरपुर से संभावित प्रत्याशी सतपाल रायजादा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकार गिराने की कोशिश की लेकिन कांग्रेस की सरकार मजबूत है।

Share the news