वित्तीय साक्षरता पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई की छात्राओं ने हासिल किया दूसरा स्थान

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरोे*

26 मई 2023

वित्तीय साक्षरता पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई की छात्राओं ने हासिल किया दूसरा स्थान। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल किशोर शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरबीआई द्वारा वित्तीय साक्षरता पर अखिल भारतीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन खंड स्तर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर में किया गया जिसमें की लगभग 21 स्कूलों ने भाग लिया।

डगशाई स्कूल की छात्राओं में गुरमीत कौर तथा अंजलि द्वारा दूसरा स्थान हासिल किया गया। छात्राओं की इस उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्य द्वारा बधाइयां दी तथा साथ ही इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया गया।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरोे*

Share the news