
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 अप्रैल 2023
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि विद्युत परियोजनाओं में हिमाचल को क्रमबद्ध हिस्सेदारी की पेशकश राज्य के लोगों के साथ अन्याय है। उन्होंने 210 मेगावाट की लूहरी-1, 172 मेगावाट लूहरी-2, 382 मेगावाट सुन्नी और 66 मेगावाट की धौलासिद्ध परियोजनाओं सहित अन्य जलविद्युत परियोजनाओं के लिए सरकार और सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड के मध्य हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों पर चिंता जताई।
काजा दौरे के दौरान सुक्खू ने कहा कि केंद्रीय ऊर्जा सचिव आलोक कुमार से भेंट कर राज्य की विद्युत परियोजनाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई है। केंद्र सरकार से इन समझौतों का पुननिरीक्षण करने और प्रदेश को इन बिजली परियोजनाओं के स्वामित्व हस्तांतरण के लिए 75 वर्षों की एक निश्चित समयसीमा तय करने का आग्रह किया, क्योंकि वर्ष 2019 के बाद परियोजनाओं के लिए हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों में यह समय सीमा 70 वर्ष है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





