विधानसभा चुनाव में गगरेट में मिली हार की नैतिक जिम्मेदारी मेरी है, लेकिन कार्यकर्ता निरुत्साहित न हों : राजेश ठाकुर

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

26 दिसंबर 2022

 

पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में गगरेट में मिली हार की नैतिक जिम्मेदारी मेरी है, लेकिन कार्यकर्ता निरुत्साहित न हों। पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर फिर से मेहनत करेंगे। राजेश ठाकुर रविवार को नंगल जरियालां में पार्टी को मिली हार पर आत्ममंथन के लिए भाजपा मंडल गगरेट की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

राजेश ठाकुर ने कहा कि पिछले पांच साल विधानसभा क्षेत्र गगरेट का अथाह विकास करवाने के बावजूद हार क्यों मिली, इसका आत्ममंथन भी भाजपा कार्यकर्ता जरूर करें। पिछले पांच सालों में हर उस व्यक्ति की मदद करने का प्रयास किया, जिसके बारे में कार्यकर्ताओं ने बताया। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी पार्टी और प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के सुख-दुख में खड़े रहेंगे।

इससे पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक राकेश कालिया ने कहा कि गगरेट से भाजपा के नेता राजेश ठाकुर ही रहेंगे और आने वाले चुनाव भी उनके नेतृत्व में ही लड़े जाएंगे। विधायक चैतन्य शर्मा के पिता राकेश शर्मा के प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम में अधिकारियों को दिशानिर्देश देने पर सख्त एतराज जताया।
उन्होंने कहा कि प्रशासन भी भविष्य में ख्याल रखे कि विधायक की जगह कोई उनका रिश्तेदार सरकारी कार्यों में दखलअंदाजी न करें। बैठक में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी सुमित शर्मा व जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल भी मौजूद रहे।

 

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news