
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
10 अगस्त 2023

दिनांक 9 अगस्त 2023 को कसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद सुल्तानपुरी जाबल झमरोट पंचायत के रिंवीं गांव में आपदा से हुए नुकसान का ब्योरा लेने पहुंचे। जहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए सयांवां से रिंवीं सड़क के लिए 5लाख रु, थ्री फेस लाइन की मरम्मत करवाने, रिमी गांव में मैदान व पार्क बनाने के लिए 5लाख रु व रिंवीं से शमशान मार्ग रस्ते के लिए 3 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा करी।
साथ ही बारिश में गिरे सोमा देवी के मकान को बनाने के लिए फ़ौरन राहत राशि देने की घोषणा करी। बच्चों के भविष्य के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने बच्चों को नशे व मोबाइल फोन से दूर रहने के लिए गांव में अंडर ग्राउंड बैडमिंटन कोर्ट बनाने के बारे में भी वार्तालाप किए इस मौके पर सुभाष, मनोज ,दिवेश,अखिल,पुनीत,विनय, सोनू भानु,स्मृति, सरला कावेरी, आदि मौजूद रहे|
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





