विफलताओं भरा रहा कांग्रेस सरकार का 7 माह का कार्यकाल : विनय गुप्ता

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

20 जुलाई 2023

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के गृह विधानसभा क्षेत्र नाहन से लगातार दूसरी मर्तबा सिरमौर जिला पार्टी के अध्यक्ष बनाए गए विनय गुप्ता ने कहा कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और एकजुटता के साथ यह चुनाव पार्टी द्वारा लड़ा जाएगा। विनय गुप्ता नाहन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी हाईकमान व सिरमौर जिला भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा और पार्टी एकजुटता के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के लिए काम करते हुए जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में भी बेहद कम मार्जन से पार्टी को 3 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में मौजूदा सरकार का कार्यकाल विफलताओं से भरा रहा है और आने वाले लोकसभा चुनाव में इसके परिणाम देखने को मिलेंगे क्योंकि मौजूदा सरकार जनता से किए गए वादे पूरे नहीं कर पाई है।विनय गुप्ता ने कहा कि भारी बारिश से जो आपदा प्रदेश के बीच पैदा हुई है, उसे लेकर कांग्रेस प्रतिनिधि गंभीर नहीं हैं। सिरमौर जिला में कांग्रेस के विधायक आम जनता के बीच नजर नहीं आ रहे हैं। लोगों को भारी बारिश से बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है और राहत के नाम पर प्रभावित लोगों को कोई मदद नहीं मिल पा रही है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news