
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
26 जून 2023
उपमण्डलाधिकारी सोलन एवं तीन दिवसीय मां शूलिनी मेला की सहायक मेला अधिकारी कविता ठाकुर ने तीन दिवसीय मेले में विभिन्न पूजा कारज निर्विघ्न सम्पन्न करने के लिए कल्याणों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय मेले में सोलन की अधिष्ठात्री मां शूलिनी की विधिवत पूजा-अर्चना, शोभा यात्रा तथा पुनः वापसी के कार्य में कल्याणों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण रहती है। उन्होंने कहा कि कल्याणों ने पूर्ण विधि विधान के साथ न केवल मां शूलिनी की शोभा यात्रा निर्विघ्न सम्पन्न की अपितु मन्दिर में आयोजित पूजा कार्य को भी स्थापित पद्धति के साथ पूर्ण करवाया।
कविता ठाकुर ने कहा कि मां शूलिनी में सोलन सहित आस-पास के समूचे क्षेत्र की गहन आस्था है। उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन का सदैव यह प्रयास रहता है कि मां शूलिनी की पूजा-अर्चना से सम्बन्धित विभिन्न कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं को विभिन्न सुविधाएं प्रदान करेन के लिए संकल्पित है।
उपमण्डलाधिकारी ने कहा कि तीन दिवसीय मेले में मां शूलिनी की शोभा यात्रा एवं पूजा-अर्चना से सम्बन्धित कार्य म पूर्व की भान्ति प्रशासन को जन-जन का सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन मां शूलिनी मन्दिर में विभिन्न व्यवस्थाओं के सुधार के लिए कार्यरत है और सभी के सहयोग से मन्दिर की व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जा रहा है।
उन्होेंने कहा कि गत दिवस मां शूलिनी मन्दिर के द्वार निर्धारित समय पर न खुलने का मामला सौहार्दपूण तरीके से सुलझा लिया गया है और मन्दिर परिसर में प्रशासन द्वारा योग्य पडितों की वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





