
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
13 नवम्बर 2023
हर साल विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का सृजनकर्ता और प्रथम शिल्पकार के रूप में जाना जाता है। माना जाता है कि ब्रह्माजी के कहने पर विश्वकर्मा ने दुनिया बनाई थी। उन्होंने ही भगवान कृष्ण की द्वारका से लेकर शिवजी का त्रिशूल और हस्तिनापुर बनाया था। विश्वकर्मा जयंती के दिन लोग अपने दफ्तर, कारखाने, दुकान, मशीन, औजार की पूजा करते हैं। साथ ही इस दिन वाहनों की भी पूजा की जाती है।
इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और नौकरी व व्यापार में उन्नति के योग बनते हैं। साथ ही इस दिन मशीन, औजार और वाहन आदि की पूजा करने से वे कभी बीच काम या वक्त बेवक्त धोखा नहीं देते, जिससे काम आसानी से पूरे हो जाते हैं। साथ व्यापार या निर्माण आदि संबंधित कार्यों में कोई रुकावट नहीं आती है और सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इससे मशीनरी पर खर्च भी कम होता है और पूरा कार्य भी होता है।
इसी उपलक्ष्य पर आज सोलन के एचआरटीसी वर्कशॉप में भी औजारों की पूजा की गई तथा साफ सफाई की गई इस विषय पर जानकारी देते हुए वीरेंद्र ठाकुर ने बताया की आज विश्वकर्मा के दिन एचआरटीसी वर्कशॉप में वाहनों की पूजा अर्चना की गई वही साथ ही औजारों की सफाई भी की जाती है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





