# विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चित्रकारी और नारा प्रतियोगिता आयोजित |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

25 मई 2023

 

पर्यावरणविज्ञान प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन विभागशिक्षा विभाग और हिमकोस्ट के सहयोग से आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में एक पेंटिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता को दो जोन में विभाजित किया गया।

 

जोन में 15 स्कूलों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में हिस्सा लिया हैजबकि जोन के स्कूल 26 मई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला में हिस्सा लेंगे। कला और नारों के माध्यम से युवाओं में संरक्षणवादी और जिम्मेदारी पूर्ण पर्यावरणीय जागरूकता लाना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। यह उन्हें अपने विचारों, रचनात्मकता और पर्यावरण के लिए चिंताएं व्यक्त करने का मंच प्रदान करता है।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news