व्हाहटसएप पर लिंक खोलते ही शातिरों ने बैंक अकाउंट से उड़ा लिए ₹48200 रुपये

#खबर अभी अभी मंड़ी ब्यूरो*

18 सितंबर 2024

मंडी शहर  भूतनाथ बाजार में हैप्पी हैंडलूम के मालिक हितेश वैद्य के व्हाटसएप नंबर पर एक लिंक भेजकर शातिरों ने उनके बैंक अकाउंट से 48200 रुपये की रकम उड़ा ली। कारोबारी ने साइबर थाना मंडी को इस बारे में शिकायत की है। साइबर क्राइम विंग के मंडी में तैनात एएसपी मनमोहन सिंह ने खबर की तस्दीक करते हुए कहा कि इस मामले में जांच शुरू 101 की गई है। आनलाइन ठगी के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए उन्होंने आम जनता को इस स्तर पर अत्यधिक चौकन्ना रहने के लिए कहा है। व्हाटसअप पर आने वाले ऐसे

अनाधिकृत लिंक को खोलने की लोग भूल न करें। व्हाटसएप पर भेजे गए ईकेवायसी का लिंक खोलते खबरनामा ही भूतनाथ बाजार का कारोबारी 48200 रुपये के आनलाइन फ्राड का शिकार हो गया है। बताया जाता है

मंडी कि हैंडलूम कारोबारी हितेश वैद्य हैप्पी के व्हाटसएप अकाउंट पर शनिवार को किसी अनजान नंबर से एक लिंक शेयर किया गया। इस लिंक में आनलाइन ठगी से सावधान रहने का मैसेज था। लिंक खोलने के बाद व्यापारी ने साइबर फ्राड को 1011011100019 लेकर जागरूक करते इसके संदेश को उपयोगी जानकारी 11110101 जानकर उन्होंने अपने ग्रुप में

बीते रविवार को व्यापारी हितेश वैद्य के मोबाइल फोन पर बैंक से मैसेज आया कि उनके अकाउंट से 48200 रुपये की रकम निकाली गई है। बैंक में जाकर जब कारोबारी ने अपना बैंक खाता जांचा तो उन्हें मालूम हुआ कि वाकई में उनके अकाउंट से हजारों रुपये की रकम उड़ा ली गई है। इतना ही नहीं व्यापारी का व्हाटसएप अकाउंट भी हैक हो गया है।

Share the news