

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
15 नवंबर 2022
पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड (WBBPE) के द्वारा आयोजित टीईटी परीक्षा का रिजल्ट आ गया है। परीक्षा पास करने वालों के नाम देखकर हर कोई हैरान है। मेरिट लिस्ट में अमित शाह, ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं।
मामला सामने आने के बाद बोर्ड ने जांच के आदेश दिए हैं। बोर्ड के अध्यक्ष गौतम पॉल का नाम भी मेरिट लिस्ट में शामिल है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने पर इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी। मेरिट लिस्ट में पार्थ चटर्जी के साथ-साथ पुष्पा का भी नाम शामिल है
WBBPE ने शुक्रवार को अपने स्कोर कार्ड के साथ 1,25,000 उम्मीदवारों के नाम जारी किए, जिन्होंने टीईटी के लिए क्वालीफाई किया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए 1,832 पन्नों पर कई राजनेताओं के नाम हैं। अमित शाह को 93 नंबर मिले हैं। इस नाम को ओबीसी उम्मीदवार के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। ममता बनर्जी को 92 अंक मिले हैं। वहीं, अभिषेक बनर्जी को 96 और शुभेंदु अधिकारी को 100 अंक मिले हैं।
सुजन चक्रवर्ती को 99 और दिलीप घोष को 84 अंक प्राप्त हुए हैं। बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि यह विवाद राज्य को बदनाम करने के लिए एक राजनीतिक मकसद से खड़ा किया गया है।





