
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
11 फरवरी 2023
आंकड़ों पर गौर करें तो जनवरी के दौरान शिमला में वर्ष 2000 के बाद सिर्फ दस बार 60 से 96 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। शिमला में पहले नवंबर और दिसंबर में भी अच्छी बर्फबारी होती थी अब इन महीनों में कई बरसों से बर्फ के दीदार नहीं हुए हैं। बीते वर्षों में दिसंबर के दौरान गाहे बगाहे बर्फ के सिर्फ फाहे ही गिरे हैं।वर्ष 2000 से पहले फरवरी तक बर्फबारी का सीजन चलता था। अब राजधानी शिमला में फरवरी के दौरान साल 2000 में 12 बार, 2007 में 7 बार, 2019 में छह और 2022 में दो बार ही बर्फबारी हुई। शिमला में साल 2005 के नवंबर, दिसंबर और साल 2006 के जनवरी, फरवरी और मार्च में बिल्कुल भी बर्फबारी नहीं हुई। नये साल 2023 का जनवरी माह भी शिमला में बिना बर्फबारी सूखा ही चला गया। साल 2009-10 में सिर्फ नाममात्र 1.8 सेंटीमीटर पूरे सीजन में बर्फबारी रिकार्ड की गई। साल 1995 में नवंबर के दौरान शिमला में बर्फ गिरी थी। उस समय 7.8 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। इसके बाद से अभी तक नवंबर में बर्फबारी नहीं हुई है।
279 दिनों में से इतने दिन ही हुई बर्फबारी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के आंकड़ों के अनुसार जनवरी में वर्ष 2015 से 2023 तक सीजन के कुल 279 दिनों में शिमला में 38 बार और मनाली में 33 बार ही बर्फबारी हुई। जनवरी 2015 में शिमला में पांच दिन, 2016 में दो, 2017 में सात, 2018 में एक, 2019 में सात, 2020 में सात, 2022 में आठ और 2023 में एक दिन ही बर्फबारी हुई। मनाली में जनवरी 2015 में पांच दिन, 2016 में एक, 2017 में आठ, 2019 में नौ, 2020 में दो, 2022 में पांच और 2023 में तीन दिन बर्फबारी हुई।
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*





