
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
25 अगस्त 2023

शिमला के समरहिल क्षेत्र में शिव बावड़ी मंदिर में हुई त्रासदी के 11वें दिन वीरवार को तीन और शव मलबे में मिले हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, होमगार्ड, पुलिस, अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों ने सभी शव निकाल दिए हैं। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि इस हादसे में मृतकों की संख्या 20 पहुंच गई है। रेस्क्यू टीमों ने वीरवार को सर्च अभियान भी बंद कर दिया है। 14 अगस्त को सुबह 7:15 बजे हुए भूस्खलन के बाद शवों की तलाश के लिए 11 दिन सर्च अभियान चला
इस अभियान में सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीआरओ, होमगार्ड अग्निशमन और पुलिस के करीब 250 जवान डटे थे। यह सर्च अभियान सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक चलता था। वीरवार को नीरज ठाकुर (39) पुत्र शांति स्वरूप निवासी ऐंदडी, पवन (66) पुत्र स्वर्गीय मुलक राम शर्मा निवासी अमन कॉटेज एमआई रूम और समायरा (5) पुत्री स्वर्गीय अमन निवासी समरहिल का शव मिला।
दोपहर 12: 45 बजे नीरज का शव मंदिर से 800 मीटर दूर नाले में मिला। इसके बाद शाम 5:30 बजे पहले समायरा का शव मंदिर के साथ मिला। इसके 10 मिनट बाद ही उनके दादा पवन का शव मिला। सभी शवों की पहचान उनके परिजनों ने चेहरा, कपड़ों, हाथ में पहने कड़े और अंगूठी देखकर ही की।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





