
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
10 अक्टूबर 2022
#शिमला पहुंची सोनिया गांधी, बेटी प्रियंका के साथ छराबड़ा में बनाएंगी रणनीति |*
सोनिया गांधी शिमला में बेटी के साथ रहने आई हैं। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि प्रियंका गांधी की रैली के बाद हिमाचल प्रदेश में सोनिया गांधी की रैली भी हो सकती है।
प्रियंका गांधी के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनिया गांधी भी अपनी बेटी के घर छराबड़ा पहुंच गई हैं। सोनिया गांधी सुबह चंडीगढ़ से सड़क मार्ग होते हुए शिमला पहुंची हैं। प्रियंका गांधी चार अक्टूबर से शिमला में अपने घर पर छुट्टियां मना रही हैं। पहले 10 अक्तूबर को सोलन में प्रियंका गांधी की रैली रखी गई थी लेकिन खराब मौसम के चलते इसको बदलकर अब 14 अक्तूबर को रखा गया है।
इसी बीच सोनिया गांधी भी शिमला में बेटी के साथ रहने आई हैं। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि प्रियंका गांधी की रैली के बाद हिमाचल प्रदेश में सोनिया गांधी की रैली भी हो सकती है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





