#शिमला में कांग्रेस और भाजपा में छिड़े होर्डिंग वार में नया मोड़, अब नया चुनावी नारा आया सामने*

#शिमला में कांग्रेस और भाजपा में छिड़े होर्डिंग वार में नया मोड़, अब नया चुनावी नारा आया सामने*

 शिमला की प्राइम लोकेशन लिफ्ट कार पार्किंग पर भाजपा और कांग्रेस ने 45 बाई 50 फीट के विशालकाय होर्डिंग लगाए हैं।  शहर में पहली बार लगे इतने बड़े आकार के होर्डिंग और इन पर लिखे चुनावी नारे लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं।

कांग्रेस और भाजपा में छिड़ा होर्डिंग वार

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

8 नवंबर 2022

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी शिमला में भाजपा और कांग्रेस में होर्डिंग वार छिड़ा हुआ है। शिमला की प्राइम लोकेशन लिफ्ट कार पार्किंग पर भाजपा और कांग्रेस ने 45 बाई 50 फीट के विशालकाय होर्डिंग लगाए हैं। होर्डिंग का आकार इतना बड़ा है कि पार्किंग की 4-4 मंजिलें इनसे ढक गई हैं। दोनों दलों ने 10 दिन के लिए होर्डिंग लगाने के एवज में 15 से 20 हजार रुपये किराया चुकाया है। भाजपा ने 31 अक्तूबर की रात होर्डिंग लगवाया और दूसरे ही दिन पहली नवंबर की रात कांग्रेस ने भी इसी आकार का होर्डिंग लगवा दिया। शहर में पहली बार लगे इतने बड़े आकार के होर्डिंग और इन पर लिखे चुनावी नारे लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं।

बीते दिनों  कांग्रेस के होर्डिंग में ‘आ रही है कांग्रेस’ का नारा प्रदर्शित था। जबकि भाजपा के होर्डिंग में ‘देश का हो रहा सांस्कृतिक पुनरुत्थान’ प्रदर्शित किया और इसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस के होर्डिंग के आगे ‘जयराम जी के शपथ ग्रहण समारोह में’ का नारा प्रदर्शित किया। लेकिन आधा होर्डिंग किसी ने फाड़ दिया। इसके बाद होर्डिंग में  ‘शपथ ग्रहण का समना टूटेगा क्योंकि आ रही कांग्रेस’ नारा दिया गया। अब फिर से इसके आगे एक  होर्डिंग लगा दिया गया है जिसमें लिखा है ‘फिर से बिपक्ष में’

Share the news