शिमला में नालागढ़ ब्रांच को घर घर किसान क्रेडिट वितरण के लिए बेस्ट अवार्ड से किया गया सम्मानित

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

1 फरवरी 2024

नाबार्ड राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक हिमाचल प्रदेश द्वारा शिमला में आयोजित स्टेट क्रेडिट सेमिनार 2024.25 के दौरान नालागढ़ ब्रांच को घर घर किसान क्रेडिट वितरण के लिए बेस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रदेश के सम्मानित मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि इस आयोजन में भाग लिया।

नालागढ़ ब्रांच के बैंक मैनेजर जसविंदर ने घर-घर जाकर 450 से अधिक लोगों यह ऋण उपलब्ध करवाया जिसकी नाबार्ड द्वारा प्रशंसा की गई और बेस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश शर्मा, प्रबंध निदेशक पंकज सूद , एजीएम हरीश कुमार, आईटी हेड भारत भूषण मौजूद, मैनेजर जसविंदर मौजूद रहे।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news