शिमला में लिफ्ट के पास एक एचआरटीसी की बस में अचानक लगी आग, टला बड़ा हादसा, सभी यात्री सुरक्षित

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

28 मार्च 2023

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में लिफ्ट के नजदीक अचानक एक एचआरटीसी की बस में आग लग गई जैसे ही चालक को बस से धुआं उठता दिखाई दिया उसने तुरंत बस को रोककर साइड में लगा दिया और देखते ही देखते बस में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया साथ ही इसकी सूचना फायर विभाग को दी गई जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बस में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग कैसे लगी इसको लेकर एचआरटीसी प्रबंधन जांच कर रहा है गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है आपको बता दें कि जिस बस से धुआं उठने शुरू हुआ उस समय बस में करीब 20 यात्री सवार थे

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news