
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
15 मई 2023
शूलिनी मंदिर सोलन का बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है और लोगो की शूलिनी माता के प्रति बेहद श्रद्धा देखने को मिलती है वही दूसरी ओर अगर बात करे तो शूलिनी मंदिर में कीर्तन करना वर्जित किया गया है। जिस कारण अब कीर्तन नही किया जाएगा आपको बता दे की प्रशासन की ओर से यह बोर्ड लगाया गया है जिसका कारण है आस पास रह रहे लोगो को एक और जहां दिक्कतो का सामना करना पड़ता है वही दूसरी ओर कीर्तन के चलते लोगो को लंबी कतार में लंबे समय तक कतार में खड़े रहना पड़ता है। एक ओर शूलिनी मंदिर में भी श्रद्धालुओं के बैठने की भी जगह नहीं है
ज्यादा जानकारी देते हुए उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया की शूलिनी मंदिर में कीर्तनो को वर्जित किया गया है जिसका कारण है कि लोगो को कीर्तन के दौरान मंदिर में माता टेकने में दिक्कत आती थी और साथ ही वह बैठने के लिए जगह नही है। उन्होंने कहा की कीर्तन को शूलिनी मंदिर के उपर स्थित हॉल में करवाया जाएगा।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





