शूलिनी माता मंदिर के मुख्य गेट तक बनाया जाए कॉरिडोर : शैलेंद्र गुप्ता

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

3 जून 2023

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल द्वारा अधिकारियों को लगाई गई कड़ी फटकार के बाद अब शूलिनी माता मंदिर में गेट का कार्य शुरू हो चुका है
और शूलिनी माता के गेट का कार्य प्रगति पर है। और शूलिनी मेले से पहले यह गेट बन कर तैयार किया जाएगा।

ज्यादा जानकारी देते हुए वार्ड नं 9 के पार्षद शैलंन्द्र गुप्ता ने कर्नल धनीराम शांडिल के धन्यवाद किया और कहा की शूलिनी का का यह गेट अब बनने के लिए तैयार है उन्होंने धनी राम शांडिल से मांग की है की मंदिर के मुख्य गेट तक कॉरिडोर बनाया जाए। जिससे की श्रद्धालुओ को यह प्रतीत हो की वह एक प्राचीन और मुख्य मंदिर की ओर जा रहे है। इसके साथ ही मंदिर आने वाले लोगो को संख्या में इजाफा होगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news