शूलिनी मेले के दौरान व्यापारियों की आय में हुआ मुनाफा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

26 जून 2023

सोलन शहर के राज्य स्तरीय शूलिनी मेले में इस बार रौनक नजर आई। एक ओर जहां सोलन के सभी लोगो ने मेले का आनंद लिया वही दूसरी ओर सोलन के व्यापारियों को भी काफी मुनाफा हुआ। पिछले वर्षो की अगर बात करे तो कोविड के चलते व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ था लेकिन इस वर्ष व्यापारियों को मुनाफा हुआ है।

इस वर्ष सोलन शहर में प्रशासन द्वारा भी बेहतरीन व्यवस्था की गई। और सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया।जानकारी देते हुए स्थानीय व्यापारीयो ने बताया की कॉविड के चलते व्यापारियों को नुकसान का सामना करना पड़ा था लेकिन इस वर्ष प्रशासनिक व्यवस्था, और स्वच्छता बहुत बेहतर रही। साथ ही व्यापारियों को भी मुनाफा हुआ।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news